गरीब मानसिकता एक रुपये की कीमत आज में देखती है जबकि अमीर मानसिकता उस एक रुपये की कीमत आज में नहीं कल में देखती है - और ये कल में देखना ही उसे निवेश करने को उत्साहित करता है .
सिर्फ एक हलकी सी कैलकुलेशन करें कि आज के 25 रुपयेकी कीमत 20 साल बाद 10 % सालाना वृद्धि के बाद क्या होगी ? संभवतः आपका डेरी मिल्क या आइसक्रीम खाने का नजरिया बदल जाए. .... या तो आप खाएंगे या नहीं खाएंगे और दोनों ही स्थितियों में जो तर्क देंगे उन तर्कों को बड़े गौर से सुने और समझे . ये तर्क, तर्क नहीं है बल्कि आपकी मानसिकता है जो आपके 25 रुपये का भविष्य निर्धारित करेगी .......और आपके 250 ,2500 ,25000 ,250000 ,2500000 ,25000000 का भी .
-सुबोध